कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से लाई गई चुनावी बॉन्ड योजना को दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना के माध्यम से एकत्र किए गए धन का इस्तेमाल राजनीतिक दलों को विभाजित करने और विपक्षी सरकारों को गिराने के लिए किया गया था।
