फिल्‍म 'दो और दो प्यार' को साइन करना पहली नजर के प्यार जैसा था : प्रतीक गांधी


मुंबई, 15 मार्च (आईएएनएस)। ‘स्कैम 1992’ में हर्षद मेहता के किरदार से अपनी पहचान बनाने वाले एक्‍टर प्रतीक गांधी ‘दो और दो प्यार’ में पहली बार स्‍क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे।

प्रतीक गांधी ने पहली बार विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज और सेंधिल राममूर्ति के साथ स्क्रीन शेयर की है।

एक्‍टर ने कहा है कि प्रोजेक्ट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पहली नजर के प्यार जितनी तीव्र थी। स्क्रिप्ट पढ़ते ही मुझे इससे प्‍यार हो गया था। मुझे विद्या, सेंधिल और इलियाना जैसे अद्भुत कलाकारों के साथ अपनी पहली रोमांटिक फिल्‍म मिलने पर खुशी हुई।

प्रतीक गांधी ने कहा, ‘स्कैम 1992’ के बाद मेरे पास शो और बायोपिक्स की बाढ़ आ गई थी, मैं कुछ हल्का-फुल्का मजेदार और अलग करना चाहता था।”

उन्होंने आगे कहा, “अपनी स्क्रीन छवि के विपरीत, मैं रोमांटिक हूं। स्क्रिप्ट पढ़ते ही मुझे फिल्म और इसकी दुनिया से प्यार हो गया और मैंने इसके लिए तुरंत ‘हां’ कह दी।”

आधुनिक समय की पृष्ठभूमि पर आधारित प्रेम को समसामयिक रूप देने वाली ‘दो और दो प्यार’ का निर्देशन पुरस्कार विजेता एड फिल्म निर्माता शीर्षा गुहा ठाकुरता ने किया है, जो इस फिल्म से फीचर करियर की शुरुआत कर रही हैं।

यह फिल्म 19 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Related Articles

Latest News