कलकत्ता। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान शनिवार 16 मार्च को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद चुनाव आयोग की तरफ से सोशल मीडिया ‘एक्स’ हैंडल के जरिए दी गई है। चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने बताया कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
