Lok Sabha Elections 2024 अर्जुन सिंह ने बताया कि भाजपा में लौटने के सिलसिले में केंद्रीय नेतृत्व के साथ उनकी बात हुई है। इससे पहले टिकट कटने से नाराज अर्जुन सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय से तृणमूल सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की तस्वीरें हटाकर पीएम नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगा ली थी।
