नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में कोर्ट द्वारा जारी समन के खिलाफ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने व्यक्तिगत पेशी से छूट की मांग की है। उनकी इसी मांग वाली याचिका पर आज दूसरे दिन कोर्ट में सुनवाई हुई। राउज एवेन्यू अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है।
