Friday, February 13, 2026

दिल्ली कैपिटल्स ने एनगिडी की जगह ऑलराउंडर जेक फ्रेजर-मैक्गर्क को टीम में शामिल किया


नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस) दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के आगामी संस्करण के लिए लुंगिसानी एनगिडी के प्रतिस्थापन के रूप में ऑलराउंडर जेक फ्रेजर-मैक्गर्क को नामित किया।

एनगिडी, जिन्होंने 14 आईपीएल मैच खेले हैं और उनके नाम 25 विकेट हैं, चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर हो गए।

जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2 वनडे मैच खेले हैं। वह 50 लाख रुपये के आरक्षित मूल्य पर डीसी में शामिल हुए।

–आईएएनएस

आरआर/


Related Articles

Latest News