Sunday, February 15, 2026

नवनियुक्त चुनाव आयुक्त आज संभालेंगे कार्यभार


नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू शुक्रवार को अपना कार्यभार संभालेंगे।

केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार शाम को दोनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय पैनल ने गुरुवार को नौकरशाह ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को चुनाव आयुक्त के रूप में चुना।

यह फैसला चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे के कुछ दिनों बाद आया है।

प्रधान मंत्री, विपक्ष के नेता और एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के पैनल ने सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार का चयन किया। तीन सदस्यीय पैनल में प्रधानमंत्री मोदी, गृृृृृृहमंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता के रूप में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल थे।

–आईएएनएस

सीबीटी/


Related Articles

Latest News