उत्तर प्रदेश में भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो टूक शब्दों में कहा कि अगर किसी ने भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की तो उत्तर प्रदेश सरकार उसे पूरी तरह बर्बाद कर देगी। सीएम ने कहा कि भर्ती परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता में सेंधमारी करने वालों से सरकार पूरी सख्ती के साथ निपट रही है।
