Ara News Today आरा जंक्शन से अयोध्या जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया फिक्स कर दिया गया है। चेयर कार में यात्रियों को 1010 रुपए चुकाने होंगे। वही एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1900 रुपए निर्धारित किया गया है जबकि आरा से वाराणसी की यात्रा कर रहे हैं तो इसके लिए चेयर कार में यात्रियों को 705 रुपए चुकाने होंगे।
