New Delhi :जल्द ही वंदे भारत (Vande Bharat) स्लीपर ट्रेन चलती नजर आएंगी। छह-सात माह में स्लीपर कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चलने की संभावना है। पीएम मोदी अलग-अलग शहरों के बीच 10 वंदे भारत एक्सप्रेस की भी शुरुआत करेंगे। इसमें हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है। अजमेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चंडीगढ़ तक चलेगी।
