शेयर मार्केट में निवेश के लिए ऐप डाउनलोड कराकर 88.09 लाख रुपये की ठगी कर ली। यही नहीं जालसाजों ने सेबी से जुर्माना लगाने की धमकी देकर 6.5 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनवरी 2024 में उन्हें प्राफिटेबल पोर्टफोलियो पंडित वॉट्सऐप ग्रुप से एक लिंक मिला।
