वाशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। पेंटागन ने रिपोर्ट में बताया कि 1950 और 1960 के बीच में अमेरिका के आसमान में समय-समय पर दिखने वाले अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) का एलियंस से कोई कनेक्शन नहीं था। ये एलियंस के स्पेसशिप नहीं बल्कि अमेरिका के ही खुफिया एयरप्लेन थे।
