मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लंदन से दिल्ली लौट आएंगे और कल पटना वापसी करेंगे। वह साइंस म्यूजियम देखने के लिए सात मार्च को लंदन के लिए रवाना हुए थे। वह पटना के राजेंद्रनगर में बन रहे साइंस सिटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसी अनुरूप बनाना चाहते हैं। राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा है कि 15 मार्च को राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार संभव है।
