UP MLC Election 2024: अखिलेश यादव ने अपने विधायकों को सोमवार सुबह 1030 बजे पार्टी कार्यालय में बुलाया है। बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए आजमगढ़ के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली का नाम पहले से तय है। इनके अलावा पूर्व मंत्री किरण पाल कश्यप मैनपुरी के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आलोक शाक्य एवं पूर्व मंत्री बलराम यादव का नाम प्रत्याशियों में चल रहा है।
