टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखुजा ने साड़ी, गजरा और बिंदी के साथ शेयर किया वीडियो


मुंबई, 9 मार्च (आईएएनएस)। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखुजा नाग ने ‘भारतीयता’ का जश्न मनाते हुए साड़ी में एक वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस टीवी सीरियल ‘सास बिना ससुराल’ और ‘मैं ना भूलूंगी’ में अपने काम के लिए मशहूर हैं।

एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखुजा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की। वीडियो में एक्ट्रेस को काले रंग की साड़ी में देखा जा सकता है। उन्होंने इसे स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले स्लीवलेस गोल्डन ब्लाउज के साथ पेयर किया।

एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर की लिपस्टिक, स्मोकी आंखें और मैरून बिंदी के साथ अपने मेकअप को म्यूट रखा। उनके बाल बंधे हैं और गजरा लगा हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को पुरा करने के लिए गोल्डन चूड़ियां, गोल्ड और रेड इयररिंग को चुना।

एक्ट्रेस ने वीडियो को कैप्शन दिया, ”भारतीयता का जश्न मनाना… जहां साड़ी परंपरा की कहानियां सुनाती है, गजरा इतिहास की सुगंध देता है, आभूषण कल्चर रिचनेस को प्रतिबिंबित करते हैं और बिंदी टाइमलेस ग्रेस का प्रतीक है।”

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी


Related Articles

Latest News