प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में 4500 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने सिलीगुड़ी-राधिकापुर डेमू ट्रेन सेवा का ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने रेलवे लाइन विद्युतीकरण की कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। जिससे उत्तरी पश्चिमी बंगाल और आसपास के क्षेत्रों के लोग लाभान्वित होंगे।
