संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने कहा कि वित्त डिजिटल तकनीक स्वास्थ्य शिक्षा विमानन अंतरिक्ष के साथ ही हर क्षेत्र में भारतीय महिला देश के विकास की गाथा लिख रही हैं।
