Saturday, February 14, 2026

महिला दिवस पर एक्‍टर अर्जुन कपूर ने कहा, 'एक महिला का फैसला हमेशा सही'


मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। एक्‍ट्रेस अर्जुन कपूर ने महिला दिवस पर अपने सही निर्णय लेने के पीछे के कारण का खुलासा किया।

अर्जुन कपूर ने महिला दिवस पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देने के लिए एक खास पोस्ट की। अर्जुन के पोस्ट में लिखा था, ‘कैसे जान सकते हैं कि फैसला सही है? फैसला तब सही है वह किसी महिला से एप्रूव्ड हो।”

एक्‍टर ने कैप्शन दिया, “नारी शक्ति।”

एक्‍टर के काम के बारे में बात करें तो हाल ही में यह घोषणा की गई थी कि अर्जुन रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में शामिल हो गए हैं।

अजय देवगन अभिनीत फिल्म में एक्‍टर एक खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

अर्जुन ने यह भी बताया था कि उन्होंने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत ‘इश्कजादे’ और ‘औरंगजेब’ में नेगेटिव शेड्स वाले किरदार निभाकर की थी।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी


Related Articles

Latest News