Election 2024:संसद में महिलाओं की भागीदारी के लिहाज से पहली लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या जहां 24 थी वहीं वर्तमान 17वीं लोकसभा के लिए 78 महिलाएं चुनी गईं जो संख्या के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। लोकसभा की कुल सीटों के हिसाब से आधी आबादी की यह हिस्सेदारी 14.4 प्रतिशत है जबकि 2019 के चुनाव में महिला मतदाताओं ने 48.1 प्रतिशत वोट डाला था।
