Saturday, February 14, 2026

सहारनपुर में 9 साल की बच्ची से रेप, केस दर्ज


सहारनपुर, 8 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने 9 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के संज्ञान में इस मामला के आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब पीड़िता अपने घर के बाहर खेल रही थी।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें कुतुबशेर कस्बे इलाके की एक मोहल्ले में रहने वाली 9 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की सूचना मिली थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “पीडिता के परिजनों ने बताया कि वह बुधवार को शाम घर के बाहर खेल रही थी। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। अंतत: गुरुवार सुबह को वह कोलागढ़ के जंगल में बेहोशी की हालत में मिली।”

एएसपी ने कहा कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने फरार अभियुक्त की पहचान करने के लिए आसपास की सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर जल्द गिरफ्तार करने दावा किया है।

–आईएएनएस

विमल/एसकेपी


Related Articles

Latest News