मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को दरभंगा के कई कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से डीएमसीएच पहुंचेंगे। निरीक्षण व बैठक के साथ कई नव निर्मित भवनों का उद्घाटन करेंगे। डीएमसीएच का नवनिर्मित सर्जिकल ब्लाक का भवन 194.08 करोड़ की लागत से इसका निर्माण हुआ है। इस भवन का निर्माण पांच साल में संपन्न किया गया है।
