UP Lok Sabha Chunav 2024:कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने वाररूम का नेतृत्व विधायक वीरेन्द्र चौधरी को सौंपा है जिसमें डा. आरपी त्रिपाठी नईम सिद्दीकी अनिल यादव संजय दीक्षित व संजय सिंह बतौर सदस्य शामिल हैं। पार्टी अपनी परंपरागत सीट रायबरेली व अमेठी को छोड़कर उसके हिस्से आई शेष 15 सीटों पर चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति बना रही है। हर लोकसभा क्षेत्र में औसतन 1500 बूथ एजेंट बनाए जा रहे हैं।
