Saturday, February 21, 2026

माता-पिता बनने वाले हैं दीपिका व रणवीर, फैंस को इंस्टाग्राम पर दी गुड न्‍यूज


मुंबई, 29 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्‍द ही माता-पिता बनने वाले है। उन्‍होंने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। वह सितंबर में अपने पहलेे बच्‍चे का स्‍वागत करने के लिए तैयार हैं।

रणवीर और दीपिका ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर यह गुड न्‍यूूज शेयर की। उन्होंने एक कार्ड शेयर किया,जिस पर बच्चों के कपड़े, शूज और बैलून दिखाई दे रहेे हैं। पोस्ट में सितंबर 2024 भी लिखा है। जोड़े ने हाथ जोड़ने वाली और इविल आई इमोजी भी पोस्ट की है।

यह खबर सामने आने के बाद कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। एक्‍ट्रेस कृति सेनन ने दीपिका के पोस्ट पर कमेंट किया,’ओएमजी, आप दोनों को बधाई।’

रणवीर और दीपिका ने नवबंर 2018 पूरे रीति-रिवाज के साथ इटली में शादी की थी। अब शादी के 6 साल बाद कपल ने यह गुड न्‍यूूज दी है।

रणवीर और दीपिका ने एक साथ ‘गोलियों की रास-लीला: राम लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

–आईएएनएस

एमकेएस/सीबीटी


Related Articles

Latest News