Lok Sabha Elections 2024 आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में चार लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इनमें पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार पश्चिम दिल्ली से महाबल मिश्रा दक्षिण दिल्ली से सहीराम पहलवान और नई दिल्ली से सोमनाथ भारती शामिल हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली कांग्रेस के साथ गठबंधन कर मैदान में उतर रही है जिसमें आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लडे़गी।
