Tejashwi Yadav नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की जन विश्वास यात्रा के प्रति लोगों के जबरदस्त उत्साह और भागीदारी को देखते हुए पार्टी ने उनके पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को संशोधित किया गया है। यह जानकारी पार्टी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने दी है। गगन ने बताया कि इस यात्रा के शेड्यूल में एक दिन की और वृद्धि करते हुए अब यह यात्रा 28 फरवरी के बदले 29 फरवरी को पूरी होगी।
