नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की संभल सीट से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 93 साल की उम्र में निधन हो गया. शफीकुर्रहमान बर्क लंबे समय से बीमार थे. बर्क का इलाज मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था. बर्क अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते थे.शफीकुर्रहमान ने कहा था कि जब बच्चियां बड़ी होने लगती हैं तो उन्हें कंट्रोल में करने के लिए हिजाब जरूरी है. हिजाब पहनने से बच्चियां काबू में रहती हैं.
