नगर निगम ने प्राइवेट एजेंसी हायर कर वेस्ट टू वंडर पार्क बनाने के लिए पहले खोरी की खाली जमीन को चिन्हित किया था लेकिन अब इस स्थान को रद्द कर सेक्टर-31 के टाउन पार्क में बनाने का निर्णय ले लिया गया है। नगर निगम शहर के वेस्ट से इन अजूबों को तैयार करेगा। इससे लोगों को अब अलग-अलग जगहों पर नहीं भटकना पड़ेगा।
