योजना का लाभ उठाने वाले किसानों का विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण अनिवार्य है। सोलर पंप की ऑनलाइन बुकिंग के लिए अनुदान पर सोलर पंप हेतु बुकिंग लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। यूपी के सभी 18 मंडलों के किसानों को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 27 से 29 फरवरी के मध्य छह-छह मंडलों के किसानों की तरफ से आवेदन प्रारंभ किया जाएगा।
