दिल्ली के आबकारी घोटाले में जांच एजेंसियों का सामना कर रहीं बीआरएस नेता के कविता ने सीबीआइ से कहा है कि वो अपना समन वापस ले। के कविता को 26 फरवरी को सीबीआइ ने पूछताछ के लिए बुलाया है। के कविता ने सीबीआइ को पत्र लिखकर कहा है कि वह आबकारी नीति घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए 26 फरवरी को उपस्थित नहीं हो सकेंगी।
