भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि लगभग एक वर्ष पहले आबकारी घोटाले के आरोप में जेल जाने वाले मनीष सिसोदिया के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारत रत्न देने की मांग करते थे। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचार के लिए महात्मा गांधी से क्षमा मांगने की जगह मुख्यमंत्री अपने लिए नोबेल पुरस्कार की मांग कर रहे हैं।
