Rajya Sabha elections 2024 उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होने हैं। भाजपा के आठ जबकि समाजवादी पार्टी के तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। राजा भैया ने साफ कर दिया है कि वह भाजपा का समर्थन करेंगे। ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी के सभी आठों प्रत्याशियों की जीत तय मानी जा रही है।
