Saturday, February 21, 2026

'मोस्टली लापता' टीशर्ट पहने दिखे 'लापता लेडीज' के एक्टर आमिर खान


मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार और निर्माता आमिर खान एक अनोखे अंदाज में अपनी आगामी फिल्म ‘लापता लेडीज’ के प्रमोशन के लिए पुणे जा रहे हैं।

पुणे जाने के दौरान अभिनेता टी-शर्ट पहने हुए दिखे, जिसमें ‘मोस्टली लापता’ भी लिखा हुआ था।

आमिर खान का टी-शर्ट उनकी वेशभूषा से मेल खाता हुआ नजर आ रहा है, जिससे उन्होंने सभी को आश्चर्यचकित किया।

अभिनेता वर्तमान में ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाहौर 1947’ के प्रोडक्शन के साथ भी काम कर रहे हैं।

‘लापता लेडिज’ ग्रामीण भारत पर आधारित फिल्म है। इसमें दो ऐसी दुल्हनों की कहानियों को फिल्माया गया है, जो ट्रेन में खो जाती हैं और इसके बाद एक ऐसे लोगों का पीछा करती हैं, जो कि खुद दुविधा में फंसे हुए हैं।

इस फिल्म में रवि किशन, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और नीतांशी गोयल हैं।

–आईएएनएस

एसएचके/एबीएम


Related Articles

Latest News