दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने आपराधिक मानहानि के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में दस्तक दी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल को भेजे गए समन को लेकर सर्वोच्च अदालत सोमवार को सुनवाई करेगी। यह मामला मई 2018 में यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक आपत्तिजनक वीडियो को केजरीवाल के रीट्वीट करने के संबंध में है।
