Saturday, February 21, 2026

जम्मू-कश्मीर में व्यापक बर्फबारी की संभावना


श्रीनगर, 26 फरवरी (आईएएनएस)। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में सोमवार शाम से बड़े पैमाने पर बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

स्थानीय मौसम विभाग द्वारा जारी एक एडवाइजरी में कहा गया है, ”कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी को देखते हुए, यात्रियों को उसके अनुरूप योजना बनाने और प्रशासन तथा यातायात सलाह का पालन करने की सलाह दी जाती है।

”पहाड़ी और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में आम जनता को सलाह दी जाती है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, बाहर न निकलें।”

विभाग ने किसानों को मार्च के पहले सप्ताह में कृषि कार्य रोकने की सलाह दी है।”

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे, गुलमर्ग में शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

लद्दाख क्षेत्र में, लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 17.1 डिग्री सेल्सियस नीचे, कारगिल में 18.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और द्रास में 21.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 6.5 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 2.1 डिग्री सेल्सियस, भद्रवाह में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम और बनिहाल में 1.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

–आईएएनएस

पीके/एकेजे


Related Articles

Latest News