रेल मंत्रालय ने अमृत भारत स्टेशन योजना नामक एक नीति पेश की है जिसके तहत देशभर के कुल 1309 रेलवे स्टेशनों का आधुनिक तरीके से पुनर्विकास किया जाना है। इस योजना का उद्देश्य यात्रियों के रेलवे सफर को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करना और उनके अनुभव को पहले से कई अधिक बेहतर बनाना है। रेलवे इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है।
