Saturday, February 21, 2026

सीरियाई सेना ने सात हथियारबंद ड्रोन मार गिराए


दमिश्क, 25 फरवरी (आईएएनएस)। सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सीरियाई सेना ने रविवार को हमा और इदलिब प्रांतों में सात हथियारबंद ड्रोन नष्ट कर दिए।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंत्रालय के हवाले से बताया कि आतंकवादियों द्वारा संचालित ड्रोनों को इदलिब और हमा दोनों में सैन्य ठिकानों के साथ-साथ गांवों और कस्बों पर हमले करने के लिए भेजा गया था।

उत्तरी सीरिया में, विशेष रूप से इदलिब के उत्तर-पश्चिमी गवर्नरेट में, विद्रोहियों ने हाल ही में सरकार-नियंत्रित क्षेत्रों के खिलाफ ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं।

सबसे घातक घटना अक्टूबर 2023 में हुई जब होम्स के गवर्नरेट में एक सैन्य अकादमी में स्नातक कार्यक्रम के दौरान एक ड्रोन हमले में 80 से अधिक सैन्य कर्मियों और नागरिकों की मौत हो गई।

–आईएएनएस

एकेजे/


Related Articles

Latest News