ब्रिटेन से भाग कर इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकी समूह में शामिल होने वाली लंदन में जन्मी बांग्लादेशी मूल की शमीमा बेगम ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त करने की एक और कानूनी लड़ाई हार गई। अपनी दो सहेलियों के साथ ब्रिटेन से भागते समय शमीमा 15 वर्ष की स्कूली छात्रा थी। सीरिया में एक डच आईएस लड़ाके से शादी करने के बाद शमीमा बेगम जिहादी दुल्हन के रूप में सामने आई।
