Lok Sabha Elections 2024 तमिलनाडु से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और तीन बार की विधायक एस विजयाधरानी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद एस विजयाधरानी ने पार्टी नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने तमिलनाडु सरकार पर भी केंद्र की योजनाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
