पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके चार आपराधिक अभियोगों ने अश्वेत अमेरिकियों के बीच उनके समर्थन को बढ़ाया है। ट्रंप का तर्क है कि वह राजनीतिक उत्पीड़न का शिकार हैं हालांकि इस बात का कोई सुबूत नहीं है कि राष्ट्रपति जो बाइडन या व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने उनके खिलाफ आरोप दायर करने को प्रोत्साहन दिया हो।
