बिहार की राजधान पटना के बख्तियारपुर से नवजात को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। बचपन बचाओ आंदोलन की सूचना पर पटना पुलिस ने दो चिकित्सकों समेत 10 लोगों की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को नवजात बच्चे और बच्चियों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो बच्चियों की भी बरामदगी हुई जो तीन और आठ दिनों की हैं।
