जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल में शुक्रवार की सुबह सवा नौ बजे मधेपुरा जिले के पुरैनी बघरा निवासी चानो पंडित की पत्नी रीना देवी (45) की मौत हो गई। इसके लिए परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस बाबत चानो पंडित ने बताया कि बुधवार की रात को उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई तो गुरुवार को उसे जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया था।
