UP Police Constable Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस काॅॅन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन पूरे प्रदेश में 17 और 18 फरवरी 2024 को किया गया था। यह एग्जाम विभिन्न पालियों में कंडक्ट कराई गई थी। इस परीक्षा के लिए करीब 48 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। हालांकि अब यह एग्जाम कैंसिल कर दिया गया है। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से 60 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।
