दिल्ली के मधु विहार इलाके में शुक्रवार देर रात एक ऐसी घटना घटी जिसने एक बार फिर से कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह वारदात ये भी दिखाती है कि आज के समय में इनसान की जान कितनी सस्ती हो गई है कि सिर्फ एक फोन और पर्स लूटने के लिए हत्या कर दी जा रही है। यह वारदात शुक्रवार देर रात की है।
