Lok Sabha Elections 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों के लिए गठबंधन का एलान हो सकता है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सात लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इसके अलावा कांग्रेस को तीन सीटें मिल सकती हैं। इसे लेकर आज औपचारिक रूप से घोषणा की जाएगी।
