Thursday, February 12, 2026

हौथियों ने अदन की खाड़ी में ब्रिटिश मालवाहक जहाज पर हमले की ली जिम्मेदारी


सना, 23 फरवरी (आईएएनएस)। यमन के सशस्त्र हौथी समूह ने अदन की खाड़ी में एक ब्रिटिश मालवाहक जहाज पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली है।

सैटेलाइट टीवी चैनल अल-मसीरा के अनुसार हौथी सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने गुरुवार को समूह द्वारा प्रसारित एक टेलीविजन बयान में कहा, “यमनी (हौथी) सशस्त्र बलों की नौसेना ने अदन की खाड़ी में एक ब्रिटिश जहाज (आइलैंडर) पर मिसाइलों से हमला किया।”

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सरिया के हवाले से कहा, मिसाइलें सीधे जहाज पर गिरीं, इससे उसमें आग लग गई।

उन्होंने कहा, “हमने ड्रोन से लाल सागर में एक अमेरिकी विध्वंसक को निशाना बनाया।”

उन्होंने कहा कि उनके समूह ने इजरायली शहर इलियट की ओर भी बैलिस्टिक मिसाइलों व ड्रोन से हमला किया।

–आईएएनएस

सीबीटी/


Related Articles

Latest News