Gorakhpur News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर रेलवे के चिह्नित 32 अमृत भारत स्टेशन और 111 पुलों (रोड ओवर ब्रिज और अंडरब्रिज) का उपहार देंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग का स्थल अभी तक चयनित नहीं हुआ है लेकिन रेलवे प्रशासन ने अभी से शिलान्यास लोकार्पण और उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर युद्धस्तर पर अपनी तेज कर दी है। अब पीएम मोदी वर्चुअली शिलान्यास करेंगे।
