पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 में एक आवासीय अपार्टमेंट की एक मंजिल पर आज सुबह आग लग गई। चार फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग से बचने के लिए दो महिलाएं चौथे और पांचवें फ्लोर से कूद गई थी। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। गैस लीक होने की वजह से आग लगी थी।
