नामजद किसानों के अलावा करीब 700 लोग जिसमें पुरुष महिलाएं छोटे बच्चे की भीड़ नोएडा प्राधिकरण के बाहर एकत्रित होकर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। और बोल रहे थे हम नोएडा प्राधिकरण के अंदर घुसेंगे और प्राधिकरण पर ताला लगाकर कब्जा करेंगे। इस मौके पर प्राधिकरण के अधिकारियों और पुलिस ने इन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
