मुरादाबाद। अगवानपुर के चार बेरोजगार युवकों को ‘डंकी रूट’ से ट्रैवल एजेंटों ने मलेशिया भेज दिया था। लगभग 28 दिनों बाद चारों युवक किसी तरह जान बचाकर स्वदेश लौट आए हैं। पीड़ितों ने सिविल लाइंस थाने में दो ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने दोनों एजेंटों पर 12 लाख रुपये हड़पने और फर्जी दस्तावेज से मलेशिया भेजने का आरोप लगाया है।
