Lok Sabha Election समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। सपा मुखिया ने चचेरे भाई को कन्नौज लोकसभा का प्रभारी बनाया है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि इस बार कन्नौज लोकसभा का चुनाव सपा मुखिया स्वयं यहां से लड़ेंगे। मंगलवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को कन्नौज लोकसभा का प्रभारी बनाया है।
